बेतिया – गौनाहा:– *सहोदरा थाना में शान्ति समिति की बैठक हुई संपन्न*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना परिसर में शनिवार को सरस्वती पूजा को लेकर शान्ति समिति की बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया । इन्होंने ने बताया कि 
सरस्वती पूजा को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाऐ । वही उन्होंने आगे बताया कि आप सभी शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन का मदद करे और बिना लाइसेंस कोई भी पूजा समिति मूर्ति स्थापित न करें व लाइसेंस में भरे गए मूर्ति विसर्जन हेतु जो रुट चार्ट भरा गया है उसी रुट चार्ट से जाये अन्यथा उनपर कानूनी कार्रवाई की जाऐगी । बैठक में मुखिया सुनील गढ़वाल, जयप्रकाश महतो, रामबिहारी महतो, रंजीत बहादूर राय उर्फ मिंकू सिंह, सहित सरपंच, वार्ड सदस्य, बीडीसी व पूजा समिति के सदस्य  मौजूद थे ।