मढ़ौरा(सारण)। पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता एक युवक का शव उसी के गांव के चंवर के एक पोखर में तैरता हुआ मिला। शव के मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया । जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण खरौनी चंवर में स्थित पोखर के पास जमा हो गए । मृतक मढ़ौरा खरौनी निवासी चितरंजन राय का 19 वर्षीय पुत्र अमन कुमार बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार अमन अपने घर से रविवार की संध्या से ही गायब था । अचानक बिना किसी कारण का लापता हुए अमन को उसके परिजन लगातार खोजबीन में लगे थे । परिजनों ने अमन को संगी साथी, रिस्तेदारी सभी जगहों पर तलाश कर लिए थे । अमन का कही से जानकारी नही मिलने पर परिजन किसी अनहोनी की आशंका से आशंकित होने लगे थे इसी बीच उसका शव बरामद हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दी है । 

शौच के दौरान डुबने की आशंका :

ग्रामीणों से मिल रही जानकारी के अनुसार युवक अमन का शौच जाने के दौरान डूब जाने की आशंका लोग व्यक्त कर रहे हैं । ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि अमन रविवार की देर संध्या बिना घर के लोगों को बताएं चंवर की तरफ शौच के लिए गया था । ऐसी संभावना है कि बोतल में पानी भरने के लिए वह पोखर की तरफ गया होगा । तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई ।