दुकान का शटर तोड़ नकदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी

#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के बड़हरिया-जामो रोड स्थित गुलाम गॉस हार्ड वेयर की दुकान का शटर तोड़ करीब 55 नकद, सात मोटर सहित लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरों ने घटना का अंजाम बुधवार की आधी रात्रि को दिया है।घटना का अंजाम देने के बाद चोर शटर को नीचे गिराकर चले गए ताकि इस पर किसी का नजर न पड़े। दुकानदार सद्दाम अहमद जब गुरुवार की सुबह पांच बजे दुकान खोलने आया तो दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ पाया।इसकी सूचना दुकान मालिक सुरहिया गांव निवासी गुलाम गॉस को दी। दुकान मालिक घर से भागे-भागे दुकान पर आए तो दुकान का शटर उठाकर देख तो पाया कि बिक्री का 5500 रुपया गल्ला से गायब है और दुकान से सात मोटर सहित अन्य सामान चोरी कर ली गई है।
दुकान मालिक गुलाम गॉस ने बताया कि दुकान के सामानों का मिलान कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि गल्ला से 5500 नकदी सहित करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी गई है।घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच
कर जायजा लिया। दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया है। दुकान मालिक गुलाम गॉस ने बताया कि बुधवार की शाम में दुकान बंद करके घर चले गए थे और गुरुवार की सुबह पांच बजे दुकान खोलने आए सद्दाम अहमद ने दुकान के शटर खुला और ताला टूटा देखा तो पता चला कि दुकान में चोरी हुई है। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत है।




Recent Comments