
आवास योजना के लाभुकों के खाते में बैंक के लापरवाही से राशि हस्तांतरण में हो रही है देरी
मढ़ौरा. स्थानीय इलाहाबाद बैंक के लापरवाही से नगर के आवास योजना की राशि लाभुकों के खाता में हस्तांतरण नहीं हुआ है.जिससे इस कड़ाके की ठंड में अर्धनिर्मित मकानों में गरीब तिरपाल के नीचे ठिठुरन भरी जिंदगी काट रहे है.इस संबंध में उपमुख्य पार्षद राखी कुमारी ने स्थानीय इलाहबाद बैंक के मैनेजर को पत्र देकर शिकायत की है।शिकायती पत्र में लिखा गया है कि नगर पंचायत द्वारा लाभुकों के किश्तवाड़ राशि की चेक एक सप्ताह पूर्व ही भेजी जा चुकी है.फिर भी स्थानीय इलाहबाद बैंक मढ़ौरा द्वारा लाभुकों के खाता में 30 दिसंबर तक राशि नहीं भेजी गयीं है.जिससे आवास निर्माण का कार्य लाभुक राशि के अभाव में नहीं करा पा रहे हैं. वहीं इस कड़ाके की ठंड में गरीब लाभुक त्रिपाल के नीचे ठिठुरन में दिन-रात समय गुजार रहे हैं.




Recent Comments