अवतार नगर मे रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक-

डोरीगंज:अवतार नगर थाना परिसर मे रामनवमी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अवतार नगर थानाध्यक्ष विरेन्द्र राम ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से इलाके मे आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ रामनवमी त्यौहार को मनाने एवं प्रसासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने मे सहयोग करने की अपील की ।

इस अवसर पर उन्होने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की बात कही साथ ही बिना अनुमति के किसी प्रकार के जुलुस आदि कार्यक्रम करने वाले आयोजकों पर कार्यवाई करने की बात कही ।

इस अवसर पर मुख्य रुप से मौजमपुर पंचायत के मुखिया धनन्जय सिंह उर्फ टुनटुन सिंह , नराँव पंचायत के मुखिया रामपुजन सिंह , कोठिया पंचायत के मुखिया अनिल कुमार महतो , सरपंच धर्मेन्द्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे ।