छपरा(सारण)। एकमा पुलिस सर्किल क्षेत्र के केशरी गांव के एक युवक को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया।घायल युवक स्व राजा ठाकुर का 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार ठाकुर बताया गया है।घटना वुधवार की शाम केशरी नहर के पास की बताई जा रही है।जहां अपराधियों ने विकास ठाकुर को बाह में गोली मारकर घायल कर फरार हो गए। घायल युवक का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।