सारण :मढौरा में एलआईसी एजेंट की बाइक चोरी
मढौरा (सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के शहर बीचोबीच इलाहबाद बैंक के सामने खड़ी पैशन प्रो बाइक को चोर लेकर चम्पत हो गये।बताया जाता है सोमवार को एलआईसी एजेंट ने अपनी पैशन प्रो बाइक को स्टेशन रोड स्थित इलाहबाद बैंक के सामने खड़ी कर एलआईसी के कार्य करने गये । अपनी काम निपटा जैसे ही बाहर आकर बाइक देखा तो गायब था । फिर इधर उधर देखने के बाद चोरी की घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी । दिये लिखित आवेदन में बीमा धारकों के दस्तावेज से लेकर कई ग्राहको के निवेश के कगाजात भी डिक्की मे रखने की बात सामनें आयी। पीड़ित एलआईसी एजेंट गौरा ओपी क्षेत्र के सलिमापुर निवासी हरेंद्र सिंह बताये जाते है ।




Recent Comments