बोेलेरो की चोरी
✍परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली (सिवान) : थाना क्षेत्र के दोन गांव में रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने मनोज पांडेय की बोलेरो चोरी कर ली। वाहन मालिक ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है। उसने बताया कि रविवार की रात्रि में अपनी बोलेरो गांव के ही चुम्मन की दरवाजे पर खड़ी की थी। सोमवार की सुबह वहां से गाड़ी गायब थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
—




Recent Comments