मौत की खबर दरवाजे पर पर जमा भीड़

दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाने के राजा चौक के समीप कार व स्कूटी की सीधी टक्कर मेें एक युवती बुरी तरह जख्मी हो गई।गंभीर रूप से जख्मी युवती की मौत छपरा सदर अस्पताल मेें इलाज के दौरान हो गई।मृतका निशा कुमारी(21) भेल्दी थाने के रज्जूपुर टोला गांव के बच्ची सिंह की पुत्री बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के रज्जूपुर टोला गांव की निशा कुमारी रायपुरा बाजार स्थित जे एम डी शेयर सर्विस यूनिटी स्माल फाइनेंस बैैंक में कार्यरत थी।बैैंक बंद होने के बाद बुधवार की शाम अपने स्कूटी से घर रज्जूपुर टोला लौट रही थी।वह जैसे ही छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर राजा चौक के समीप पहुंची कि मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी।टक्कर के बाद चालक कार को लेकर भागने में सफल रहा। टक्कर लगने के बाद लोग जुट गए और इलाज के लिए गड़खा सीएचसी लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद शव घर पर पहुंचते ही परिजनों में मची चीख-पुकार मच गई।मां निर्मला देवी बहन विपुल कुमारी, बेबी कुमारी, रूबी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।मृत निशा चार बहनों मेें सबसे छोटी थी।