
पटना। आजादी की 75वीं सालगिरह पर पटना स्थित अपने आवास 8-पोलो रोड पर बिहार सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने
झंडोतोलन किया और मातृभूमि की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले राष्ट्रनायकों के त्याग और बलिदान को याद किया। 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने अपने पटना स्थित आवास पर फहराया तिरंगा
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सपना सिंह भी उपस्थित थी।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी की कोई दूसरी कीमत नहीं हो सकती हजारों लाखों कुर्बानियों के बाद हमें आजादी मिली है देश में संविधान है सबको समानता का अधिकार है देश और प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है 75 वर्षों में हमने सीमित संसाधनों के बावजूद काफी प्रगति की है उन्होंने कहा कि हमें अधिकार के साथ ही साथ कर्तव्य बोध का भी बोध होना चाहिए। हमारे संविधान ने हमें बहुत सारे अधिकार दिए हैं लेकिन साथ ही साथ में कर्तव्य से बांधा है देश के प्रत्येक नागरिक को अपने देश पर गर्व होना चाहिए हमें देश के प्रगति के लिए जहां है जिस रूप में है जरूर सजग होना चाहिए एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनकर हम देश के प्रगति के सहायक हो सकते हैं सुमित कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना आपदा से संपूर्ण विश्व आक्रांत है। ऐसे में भारत के लोगों की जीवटता काफी सराहनीय है।
उन्होने कहा की हजारों कुर्बानियों के बाद मिली स्वतंत्रता को बचाकर रखने और अपने प्रदेश व देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अपना फर्ज ईमानदारी से निर्वहण करने का संकल्प लिया जाए।




Recent Comments