दालान में खड़ी दो बाइकों की चोरी

पानापुर(सारण)ठंढ़ एवं कोहरे का फायदा उठा अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात  थाना क्षेत्र के भोरहा गांव से दालान में खड़ी दो बाइकों की चोरी कर ली । बताया जाता है कि भोरहा गांव निवासी महेश राय के बरामदे में एक बोलेरो ,एक पिकअप एवं एक ट्रैक्टर के साथ चार बाइके खड़ी थी ।  चोरो ने कुहासे का फायदा उठा दालान में खड़ी चार बाइकों में से  BR04 Y 3869 एवं  HR26 EC 9625  दो बाइक लेकर फरार हो गये । घरवालों को इस चोरी का  पता गुरुवार की सुबह लगी जब वे जगे । दालान में खड़ी दो बाइके गायब देख उनके होश उड़ गए ।  चोरी की इस घटना से पूरे गांव में भय व्याप्त है.इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने के एसआई प्रमोद कुमार भोरहा पहुँचे एवं मामले की छानबीन की । उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार वालो द्वारा कुछ संदिग्ध युवको के नाम बताए गए है जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है ।