जगदीशपुर में बने पंचायत सरकार भवन का कल डीएम करेंगी उद्घाटन
: तकरीबन 88 लाख रुपये की लागत से हो रहा है भवन का निर्माण
【परवेज अख्तर/सिवान】;
सिसवन. प्रखंड स्थित जगदीशपुर में तकरीबन 88 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन गुरुवार को डीएम रंजीता करेंगी. इधर मंगलवार को उद्घाटन समारोह व मानव श्रृंखला पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर बीडीओ रंजीत कुमार सिंह व जीप उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने सभा स्थल व पंचायत सरकार भवन का जायजा लिया. हालांकि पंचायत सरकार भवन का काम अभी पूरा नहीं हो सका है. अधूरे कार्यों के पीछे ठेकेदार की लापरवाही बतायी जा रही है.
बीडीओ ने बताया कि 9 जनवरी को डीएम द्वारा पंचायत सरकार भवन के उद्घाटन की संभावना है. वहीं उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला को सफल बनाने के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.




Recent Comments