
● पटना से सोनपुर होते हुए वैशाली तक चलेगा टूरिस्ट बोट
● लोकनायक की भूमि सिताब दियारा में भी पर्यटकों के लिए होगा जेटी का निर्माण
छपरा : पर्यटन के विकास के लिये शीघ्र ही गंगा और गंडक नदी पर आकर्षक घाटों के साथ पर्यटकों के नौकायान के लिए छोटे और बड़े आधुनिक सुविधायुक्त जेटी का निर्माण किया जायेगा। कोलकाता से हल्दिया होते हुए नेपाल तक जाने वाले जलमार्ग का केंद्र होगा सारण। इसके लिए स्थानीय सांसद सह भारतीय जना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने शुक्रवार को केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री मनसुख एल मांडविया से दिल्ली के ट्रांसपोर्ट भवन स्थित उनके कार्यालय में बैठक की। बैठक के दौरान पटना से सोनपुर होते हुए वैशाली तक पर्यटकों के लिए मोटर बोट और छोटे जहाज चलाने पर सहमती बनी। सारण में गंगा के तट पर लोकनायक की भूमि सिताब दियारा में भी आकर्षक घाट के अलावा छोटी नावों, मोटरबोट और छोटे जहाजों के लिए जेटी का भी निर्माण किया जायेगा। सारण के मनोरम प्राकृतिक दृश्य को विकसित कर अंतरास्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जायेगा।जहां से स्थानीय लोग भी नौकायन का भी आनंद लेंगे। उक्त संदर्भ में श्री रुडी ने बताया कि भारत की ऐतिहासिक और धार्मिक भूमि के रूप में सारण क्षेत्र विश्व में प्रसिद्ध है। इसके बावजूद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन मानचित्र में यह नहीं दिखता है। इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सोनपुर में सुन्दर घाटों का निर्माण किया जा रहा है। पटना से सोनपुर होते हुए वैशाली तक पर्यटक जलमार्ग से यात्रा का आनंद ले सकेंगे।अब इसके साथ ही आधुनिक सुविधायुक्त जेटी का भी निर्माण किया जायेगा। इसके लिए इन जलमार्गाें पर जेटी का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इसके साथ शीघ्र ही कल्लू घाट का निर्माण कार्य शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री श्री मांडविय के साथ श्री रुडी की बैठक के दौरान सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।




Recent Comments