
कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारायणपुर में अखण्ड अष्टयाम प्रारंभ
तरैया (सारण):
प्रखंड के नारायणपुर में कनकु बाबा स्थान परिसर में कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम प्रारंभ हुआ।गंडक नदी से जलभरी किया गया।कलशयात्रा में सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने पिला वस्त्र धारण कर भाग लिया।श्रद्धालुओं को नारायणपुर मुखिया तारकेश्वर राय द्वारा 3100 गमछा वितरित किया गया।उक्त मौके पर पशु चिकित्सक राजेश राय, अखिलेश यादव,धुपन राय, वीरबहादुर राय सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments