सारण :रामनवमी व महावीरी झंडा जुलूस को ले शांति समिति की बैठक

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर/सारण
रामनवमी व महावीरी झंडा जुलूस, शोभायात्रा को लेकर स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष उदय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई. उक्त बैठक में रामनवमी व महावीरी झंडा जुलूस शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से आयोजित करने तथा अफवाहों से दूर रहने का निर्णय लिया गया. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी. संप्रदाय सौहार्द को बिगाड़ने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. बैठक में मुख्य रूप एसआई संतोष कुमार रजक, अजय सिंह, अरुण शर्मा, अरविंद सिंह,एएसआई लालबहादुर पासवान, मयंक सिंह, बसंत सिंह, संतोष गुप्ता, पूर्व मुखिया दिलीप सिंह, लक्ष्मण राम, सुबोध कुमार सिंह, मकसूद आलम, रामप्रवेश महतो, अमरेन्द्र नारायण ललन, सरपंच जीतनरायण प्रसाद गुप्ता, इरफान अंसारी, शैलेश कुमार राम, अरविंद कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजीत सिंह शिव प्रसाद राय, प्रमोद मांझी, नागेन्द्र प्रसाद, सहित कई पंचायत प्रतिनिधि व समाजसेवी शामिल थे




Recent Comments