#पुष्पराज कुमार @ भागलपुर#
ख्याति प्राप्त व पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाये तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर फिर एक बार धांधली हुई। छात्र नेता साजन मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों जारी किये गए पार्ट 1 कला संकाय के रिजल्ट में घोर गड़बड़ी पाये जाने के बाद विद्यार्थी परिषद द्वारा विरोध करने के बाद यूनिवर्सिटी ने टीएनबी महाविद्यालय भागलपुर सहित कई कॉलेजों का रिजल्ट नेट पर जारी हुआ। लेकिन रिजल्ट जारी होने के कुछ ही समय बाद से तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के रिजल्ट वेबसाईट को बन्द कर दिया गया है। इससे साफ़ तौर पर ये साबित होता है की जिन-जिन भी कॉलेज का रिजल्ट जारी हुआ उसमें भी घोर गड़बड़ी है जिसे अंदर ही अंदर सुधारने जैसी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ये लीपापोती का काम जल्द से जल्द निपटाये और रिजल्ट को जारी करे। जल्द रिजल्ट घोषित नही की जाती है तो छात्र संगठन अपने भविष्य को लेकर धरना प्रदर्शन करने पर विवश हो जाएगी।




Recent Comments