मांझी मे पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की मनी जयंती
मांझी(सारण): पूर्व प्रधानमंत्री महानायक अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम का आयोजन कर श्रद्धाजंलि दी गई और मिठाइयों का वितरण किया गया।वक्ताओं ने कहा कि बाजेपेयी जी निर्विवाद छवि के धनी सर्वमान्य नेता, कवि, दार्शनिक व महापुरुष थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने पूरी दुनिया में भारत की गरिमा, यश व कीर्ति को फैलाया। स्थानीय शनिचरा बाजार स्थित संकट मोचन मंदिर के परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में धूमधाम से बाजेपेयी जी कि जयंती मनाई गई। पूर्व जिला पार्षद पंकज सिंह, बबलु शर्मा, सुनील पाण्डेय, मनन तिवारी, भरत मांझी, गुलशन शर्मा, शहनवाज हुसैन, लियाकत अली, चंदन तिवारी, मैथिली शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित की। दाउदपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के परिसर में व्यवसायिक संघ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। जिसमें भाजपा नेता उमेश तिवारी, सोनु तिवारी, राजन सिंघानिया, दिलीप प्रसाद, देवेन्द्र त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्णवाल, मुकेश सोनी, अशोक गुप्ता, विनय पड़ित, ठाकुर प्रसाद, मोनु सोनी आदि शामिल हुए। महम्मदपुर में बाजपेयी जी की जयंती पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। मौके पर विकास सिंह, विक्की सावन, मुकेश सिंह, संतोष मांझी, सोहन सिंह आदि मौजूद थे। बंगरा में मकेश्वर सिंह के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। वहीं शीतलपुर के महादलित बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि बाजेपेयी जी के बताये रास्ते पर चल कर केंद्र सरकार तेजी से देश का विकास कर रही है। मौके पर शारदानंद सिंह, मुखिया प्रतिंनिधि शम्भूनाथ सिंह, धर्मेंद्र समाज, मनोज पाण्डेय, जय किशोर सिंह आदि मौजूद थे।