
पटना, 13 नवंबर।
लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ पूजा सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर विश्वामित्र सेना की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाकर बिहार सहित समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इन पोस्टरों के माध्यम से संगठन ने धार्मिक आस्था के साथ सनातन एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति, लोक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल, सूर्य और पर्यावरण के प्रति सम्मान तथा कृतज्ञता का भाव सिखाता है। छठ पूजा में जाति, वर्ग और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर लोग एक-दूसरे के साथ पर्व मनाते हैं। यही हमारी सनातन संस्कृति की मूल भावना है।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा एवं संरक्षण के संकल्प के साथ विश्वामित्र सेना निरंतर कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के साथ आपसी भाईचारे, एकता और समरसता की भावना को मजबूत करना है। छठ महापर्व जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।राजकुमार चौबे ने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे। बिहार निरंतर विकास, समृद्धि और स्वाभिमान के मार्ग पर आगे बढ़े तथा समाज में सुख, शांति, सद्भाव और खुशहाली कायम रहे।




Recent Comments