
मढ़ौरा(सारण)। भाजपा मढौरा पूर्वी मंडल द्वारा बिक्रमपुर के महेंद्र तेजनारायण इंटर कॉलेज के प्रांगण मे 73वे गणतंत्र दिवस पर मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने झंडोत्तोलन किया इस मौके पर उपस्थित सेवा निवृत्त शिक्षक तेजनारायण सिंह ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था। 26 नवंबर, 1949 को देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था, इसलिए इस दिन को देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। आज हमलोग 73 वा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर नौतन पंचायत के मुखिया मीथिलेश सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, कन्हैया सहनी, लालबाबू सिंह मनोज साह संफुल राय बर्जेश सिंह शेष नरायान सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments