मांझी में छठ घाटों की सफाई, समतलीकरण व बैरिकेटिंग के काम में जुटी है युवाओं की टीम

मांझी (सारण) : स्थानीय प्रखंड के लगभग एक दर्जन छठ घाटों के समतलीकरण व सौंदर्यीकरण तथा बैरीकेटिंग की काम मे स्थानीय पूजा समितियां युद्ध स्तर पर जुटी हुयी है. घाटों की साफ सफाई में झाड़ू कुदाल से लेकर जेसीबी की भी सहायता ली जा रही है.

मांझी पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राहुल गुप्ता ने करीब आधा दर्जन छठ घाटों का समतलीकरण कराया. मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था तथा आकर्षक सौंदर्यीकरण करायी जा रही है. स्थानीय छठ पूजा के संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि छठ व्रतियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिये नदी में बॉस व रस्सी से बैरीकेटिंग करायी जा रही है.छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई के अलावा समुचित प्रकाश व साउंड की व्यवस्था के साथ-साथ रुई सलाई, दातुन,दूध, चाय आदि की व्यवस्था की गई है. घाटों के आस पास करीब आधा दर्जन चेंजिग रूम बनाया जा रहा है.सड़को पर तोरण द्वार बनाये जा रहे है. उधर समीप के बहोरन सिंह के टोला घाट पर व्रतियों की सुविधा के अनेक इंतजाम किया गया. इसके अलावा मझनपुरा,कौरु-धौरु, धनी छपरा, दुर्गापुर, बैरिया घाट, सोनासती, मेहंदीगंज, फतेहपुर, डुमरी, घोरहट, सलेमपुर, डुमाईगढ़, ताजपुर, मटियार, जई छपरा, मुबारकपुर, महम्मदपुर के छठ घाटों सहित प्रखंड के विभिन्न तालाबो पर स्थित छठ घाटों की सौंदर्यीकरण का कार्य स्थानीय छठ पूजा समितियों तथा मुखियों के सहयोग से गांव के उत्शाहीत नव युवकों ने पूरा किया.

जिलाधिकारी के निर्देश मांझी के सीओ दिलीप कुमार तथा बीडीओ मिथलेश बिहारी वर्मा ने 10 घाटों पर 17 गोताखरो की तैनाती कृष्णा सिह के नेतृत्व में की है. छठ व्रतियों की सुविधा के 8 नावों को भी लगया गया है. सभी घाटों पर राजस्व कर्मचारी तथा पंचायत सचिवों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिलाधकारी के निर्देश पर छठ घाटों पर चिकित्सकों का दल भी तैनात रहेंगे. 13 तथा 14 को निजी नाव का संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है. दो दिन मांझी रेल पुल पर स्थानीय पुलिस तथा आरपीएफ के जवानों की भी तैनाती की गयी है, ताकि पुल के अंदर कोई प्रवेश नही कर सके.