छठ महोत्सव आज : गंडकी नदी के तट पर हरपुर कराह में भक्तिमय प्रस्तुति से बहेगी आस्था की धारा

छपरा (सारण) : जिले के बनियापुर प्रखंड के हरपुर कराह गांव में गंडकी नंदी के तट पर छठ महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोरो पर है.

मंगलवार 13 नवंम्बर को आस्था के महापर्व छठ में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया जाएगा.जहां पर सजावट की भव्य तैयारियां की गयीं है.वहीं संध्या में छठ गीतों की भक्तिमय प्रस्तुति के लियें गोरखपुर की दिव्या ग्रुप अपनी प्रस्तुति से आस्था की धारा को बहा कर आनंद की गहरे सागर में डुबकी लगाने को पिछ्ले वर्ष की भांति फिर इस वर्ष भी एक बार नये शैली से भक्तों को निश्चित मजबूर करेंगीं.इसके अलावे भी भक्त श्रोता नवोदित कलाकारों में प्रितम प्यारे , शिबू शिवानी सहित अन्य के भी सुरीले स्वर का आनंद उठाएंगे.

मालूम हो को श्री श्री छठ पूजा समिति द्बारा विगत दस वर्षो से उक्त छठ घाट पर छठ महोत्सव भव्य तरीके से मनाया जा रहा है.महोत्सव में प्रति वर्ष जरूरतमंद गरीबों के बीच वस्त्र व कंबल वितरण की भी परम्परा का निर्वहन किया जाता है.इस वर्ष भी समिति के संयोजक व पत्रकार राकेश निकुम्भ द्वारा आयोजन के बेहतरी के लियें काफी प्रयास किया गया है.श्री श्री छठ पूजा समिति में ध्रुव नारायन सिंह , अनुज कुमार, शशांक शेखर, सूरज निकुम्भ, मनोज सिंह औऱ सोहराई सहनी सक्रिय सहयोग की भूमिका निभाते है.




Recent Comments