गर्व : गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज हुआ पटना की रुचिता का नाम

पटना(अनूप नारायण सिंह) :
पटना की बेटी, पटना मे पली–बडी, रुचिता सिन्हा का नाम आज गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज हुआ है. कुछ दिन पूर्व #मुंबई के एक पांच सितारा होटल मे वेवसीरिज “द फोरगोटन हीरोज”के तीन गानों पर 1046 गायकों एवं संगीतकारो ने अपनी आवाज दी, जिसमें रुचिता सिन्हा प्रमुख गायिका मे थी. ये विश्व का सबसे बडा बैंड होने के कारण इनका नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज हुआ है. जो पटना के लिए गौरव की बात है.स्व० सिद्धेश्वर प्रसाद सिन्हा की सबसे छोटी बेटी रूचिता सिन्हा (मिली) ने अपनी पढाई पटना वीमेन्स कालेज से की है. अपनी शादी के बाद अभी मुंबई मे सपरिवार रहती हैं. रुचिका ने इन्डियाज गौट टैलेंट सीजन-8 मे भी भाग लिया था और इनका बैंड फस्ट रनर अप रहा था.इन्होंने मुंबई मे बहुत सारे लाइव शोज मे भी अपनी आवाज से समां बांधा है. इन्होंने छठ पूजा के लिए भी गीत गाएं हैं जो कि इनके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है. ये अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय अपने पति नवीन कुमार, बडी बहन और जेठानी निभा विनय (रानी) सहित समस्त परिवार को देती हैं. इनकी ख्वाहिश है की ये एक दिन फिल्मों के लिए भी गाएं.




Recent Comments