परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा. एमएच नगर थाना के हाता धनौती निवासी श्रीकांत ठाकुर पिता स्वर्गीय जंगी ठाकुर द्वारा केश नहीं उठाने पर अभियुक्त द्वारा जान मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस अधीक्षक सीवान को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि कांड संख्या 62/16 के अभियुक्त राज नारायण पांडेय मेरे सगे भाई रमेश ठाकुर के हत्या का अभियुक्त है. गुरुवार को न्यायालय परिसर में गाली देते हुए जान मारने की धमकी दिये. कहा कि साला हजाम तुम अगर केस नही उठाते हो तो जिस तरह तुम्हारे भाई की हत्या किया हूँ. उसी तरह तुम्हारा भी हत्या कर रास्ते में कहीं फेंक दूंगा. वही पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक महोदय से उचित कर्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
—————-