
अभिनन्दन समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपा सांसद सिग्रीवाल को समर्थकों ने सिक्के से तौला
इसुआपुर (सारण) -इसुआपुर बाजार में महराजगंज के नवनिर्वाचित सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का अभिनन्दन समारोह मनाया गया ।इस अवशर पर सांसद को इसुआपुर के ब्यवसाईयों द्वारा सिक्कों से तौला गया ।ब्यवसाई अमरनाथ प्रसाद ,श्याम प्रसाद ने अंग बस्त्र देकर सांसद का अभिनन्दन किया।सांसद सिग्रीवाल ने मंच पर रखे पूर्ब प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी,पंडित दीनदयाल उपाध्या,पंडित श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया।साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मजबूत नेता बताते हुए उनके एक एक कार्यक्रमों को बताया ।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने देश के गरीब किसानों के लिए किसान सम्मान योयना, आयुष्मान भारत योयना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योयना, स्वक्ष भारत योयना, बृद्धा पेंशन से भारत के प्रत्येक बृद्ध को लाभ,प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे योयनाओ का बखान किया ।साथ ही 2020 तक प्रत्येक घर मे बिजली ,पानी ,एलपीजी गैस कनेक्शन देने की बात कही वहीं सड़क,शिक्षा के क्षेत्र में मोदी सरकार के द्वारा किये गये कार्यो को भी बताया ।वही पूर्ब की यूपीए सरकार को भृष्टाचारी सरकार बताते हुए उसकी जमकर आलोचना की ।साथ ही मोदी सरकार को एक ईमानदार सरकार तथा भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताया ।आपने भाषण में बिना नाम लिए पूर्ब सांसद प्रभुनाथ सिंह की काफी आलोचना की वही उनके भतीजे युवराज सुधीर सिंह की भी आलोचना करते हुए उनके समर्थकों को चेंगरा जैसे शब्दों से नवाजा ।

मौके पर उपस्थित जिलापार्षद सदस्या प्रियंका सिंह ने सांसद का स्वागत करते हुए कहा कि इसुआपुर में पहली बार भाजपा जीती है ।इसलिये इसुआपुर को लोगों के हर दुख दर्द को आपको समझना होगा ।इसुआपुर के विकास को आपको आगे ले जाना होगा ।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता धीरज सिंह ने किया ।उन्होंने इसुआपुर के विकास के लिए सांसद से अपील करते हुए उनका फूल माला से स्वागत किया ।मौके पर उपस्थित पूर्ब जिलापार्षद राजेंद्र सिंह, संजय सिंह,भजपा के जिला उपाध्यक्ष रामशंकर मिश्र सांडिल्य, जिला प्रबक्ता मनोज कुमार गिरी,भाजपा के बरिष्ट नेता सह बरिय अधिबक्ता हरिनारायण सिंह,अजित सिंह,डॉ प्रतीक,मुखिया राजकिशोर सिंह, बद्रीनारायण सिंह,जदयू अध्यक्ष छबिनाथ सिंह, बिजय कुमार सिंह,पूर्ब प्रमुख हरेन्द्र सिंह ,बीडीसी शशिभूषण सिंह,शकलदीप सिंह,बनियापुर के मंडल अध्यक्ष मनोज पाण्डे,त्रिभुवन चतुर्वेदी,अवधेश सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य बक्ताओं ने अपने विचार रखे ।




Recent Comments